Skip to main content

मारवाड़ी माली सैनी प्रवासी समाज | Official Website

मारवाड़

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जालोर सर्किट हाउस में स्वागत एवं अभिनंदन

जालोर। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के जालोर आगमन पर सर्किट हाउस में माली समाज के प्रतिनिधिमंडल द्वारा उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

जालौर नागरिक सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष एवं माली समाज सेवा संस्थान, जालौर के अध्यक्ष सीए नितिन सोलंकी ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल में माली समाज ठाकुरद्वारा पंच पट्टी सेवा संस्थान के अध्यक्ष श्री भोमाराम जी, पूर्व अध्यक्ष श्री जेठाराम जी, माली समाज सेवा संस्थान के पूर्व अध्यक्ष श्री तेजाराम जी सहित समाज के वरिष्ठजन श्री जसराम जी, श्री थानाराम जी, श्री महेंद्र जी, श्री शंकरलाल जी, श्री चेलाराम जी एवं अन्य समाजबंधु उपस्थित रहे।

इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने श्री गहलोत का राजस्थानी साफा एवं पुष्पमालाओं से स्वागत कर समाज की ओर से सम्मान व्यक्त किया। भेंट के दौरान सामाजिक विकास, शिक्षा के प्रसार, युवाओं के सशक्तिकरण तथा जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर सौहार्दपूर्ण चर्चा हुई।

श्री गहलोत ने समाज में शिक्षा, संगठन एवं सामाजिक समरसता के महत्व पर अपने विचार व्यक्त करते हुए समाज के विकास हेतु निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया। उपस्थित समाजबंधुओं ने भी क्षेत्र एवं समाज से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखे।

कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ तथा सभी समाजबंधुओं ने श्री गहलोत के सरल, विनम्र एवं जनसेवा के प्रति समर्पित व्यक्तित्व की सराहना की।

Leave A Comment

Your Comment
All comments are held for moderation.