चेन्नई से भीनमाल तक 2200 किलोमीटर की पैदल आस्था यात्रा पर निकले सुरेश कुमार सोलंकी
चेन्नई से भीनमाल तक 2200 किलोमीटर की पैदल आस्था यात्रा पर निकले सुरेश कुमार सोलंकी
मांडर/चेन्नई। माँ खीमज माताजी के प्रति अटूट श्रद्धा और गहरी आस्था का प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत करते हुए राजस्थान के जालोर जिले के मांडर क्षेत्र के मालीपुरा निवासी श्री सुरेश कुमार सोलंकी (पुत्र श्री हीराराम जी सोलंकी), जो वर्तमान में चेन्नई में निवास करते हैं, माँ खीमज माताजी के दर्शन हेतु लगभग 2200 किलोमीटर की पैदल यात्रा पर रवाना हुए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री सुरेश कुमार सोलंकी चेन्नई में इलेक्ट्रिकल व्यवसाय से जुड़े हुए हैं। उन्होंने माँ खीमज माताजी के प्रति अपनी गहन श्रद्धा व्यक्त करते हुए चेन्नई से भीनमाल स्थित श्री खीमज माताजी मंदिर तक पैदल यात्रा करने का संकल्प लिया है।
करीब 2200 किलोमीटर की इस लंबी एवं कठिन यात्रा को पूरा करने में उन्हें लगभग 60 से 70 दिन का समय लगने की संभावना है। इतनी लंबी दूरी पैदल तय करना उनके दृढ़ संकल्प, आत्मविश्वास, धार्मिक आस्था और माताजी के प्रति अटूट विश्वास का परिचायक है।
यह यात्रा न केवल उनके व्यक्तिगत श्रद्धाभाव को दर्शाती है, बल्कि समाज के युवाओं और श्रद्धालुओं के लिए भी प्रेरणास्रोत है। उनकी इस तप, त्याग और विश्वास से परिपूर्ण यात्रा की समाज में सराहना की जा रही है।
मारवाड़ी माली समाज के सभी समाजबंधु माँ खीमज माताजी से प्रार्थना कर रहे हैं कि वे श्री सुरेश कुमार सोलंकी को उत्तम स्वास्थ्य, असीम शक्ति, सुरक्षित यात्रा तथा सकुशल भीनमाल पहुँचकर माताजी के दर्शन करने का सौभाग्य प्रदान करें और उनकी सभी मनोकामनाएँ पूर्ण करें।
सूचना सहयोग:
कुयालाल माली, निवासी तिलोड़ा (जालोर, राजस्थान), वर्तमान निवास – चेन्नई।
केपी ट्रेडिंग, चेन्नई।